
उत्तराखंड- नए साल पर बारिश और बर्फबारी के चलते सर्दी बढ़ने का अनुमान लगाया गया है…ऐसे में लोगों को ठंड सताएगी… मौसम विभाग कि माने तो पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा पड़ सकता हैं…आपको बता दें कि पूर्वानुमान के मुताबिक 31 दिसंबर से प्रदेश में शीतलहर चल सकती है…साथ हीं बता दें कि राज्य में मैदानी जिले हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर को छोड़कर नैनीताल, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी सहित 11 जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जाने की संभावना है…