
हरिद्वार – बढ़ते अवैध नशे के खिलाफ आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा ने धर्मनगरी में एक विशाल रैली पुल जटवाड़ा ज्वालापुर से लेकर हरकी पौढ़ी हरिद्वार तक निकाली…पार्टी की प्रदेश उपाद्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी, वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला सचिव अनिल सती, पार्टी नेता संजय सैनी ने रैली को हरी झंडी देकर देकर रवाना किया…इस अवसर पर हेमा भण्डारी ने कहा कि आज युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृति देश और समाज को बर्बाद कर रही है…

धर्मनगरी में अवैध नशे का कारोबार चिंता का विषय है… आज युवा मोर्चा द्वारा बढ़ते नशे के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए बाइक रैली निकाली गई… उन्होने कहा कि आप की सरकार सत्ता में आते ही नशे का कारोबार करने वालो और उनको संरक्षण दे रहे सफेद पोश नेताओ को जेल भेजने का काम करेगी…पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला सचिव अनिल सती ने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार करोड़ो हिंदुओ की आस्था का प्रतीक है परंतु दुर्भाग्य है कि आज धर्मनगरी में नशे का कारोबार भलीभूत हो रहा है…
