Homeराज्यउत्तराखण्डहर की पौड़ी की सफाई व्यवस्था के लिए लाई गई राइड ऑन...

हर की पौड़ी की सफाई व्यवस्था के लिए लाई गई राइड ऑन मशीन से होगी घाटों की सफाई।

हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार में हर की पौड़ी गंगा घाटों की सफाई व्यवस्था के लिए राइड ऑन मशीन को मंगाया गया है। जिससे गंगा घाटों की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखा जा सके। आपको बताते चलें कि इस मशीन की खासियत है की इस मशीन के अंदर घाटो को साफ करने के लिए पानी का टैंक भी बनाया गया है। जिससे गंगा घाटो पर जमा गंदगी को हटाकर यह मशीन अपने सक्शन पैनल द्वारा उस गंदगी को अपने अंदर खींच लेती है।

 

इसके अलावा यह मशीन बैटरी से चलने वाली है, जिसे एक व्यक्ति मशीन के स्टेरिंग के जरिए गंगा घाट पर घुमा फिरा सकता है। किसी आम गाड़ी की तरह चलने वाली यह राइड ऑन मशीन गंगा घाटों को क्लीन करने का काम करेगी। हर की पौड़ी पर आने वाले श्रद्धालु एक स्वच्छ वातावरण में गंगा घाटों पर स्नान कर सकेंगे। गंगा सभा द्वारा गंगा घाटों की स्वच्छता और निर्मलता को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बताया जा रहा है कि अभी आने वाले समय में एडवांस टेक्नोलॉजी की और मशीनों को गंगा घाटों की सफाई व्यवस्था के लिए लाया जाएगा। जिनका उपयोग आने वाले बड़े गंगा स्नान और हरिद्वार में लगने वाले बड़े मेलों में गंगा घाटों की सफाई व्यवस्था के लिए किया जाएगा। फिलहाल राइड ऑन मशीन का उपयोग हर की पौड़ी क्षेत्र के गंगा घाटों पर प्रारम्भ कर दिया गया है l

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular