Homeराज्यउत्तराखण्डमसूरी देहरादून मार्ग पर कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो लोगों...

मसूरी देहरादून मार्ग पर कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो लोगों के साथ बच्चा हुआ घायल।

देहरादून/मसूरी – मसूरी देहरादून मार्ग कोलूखेत के पास एक कार चालक ने एक स्कूटी चालक को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी में सवार एक बुजुर्ग एक महिला और एक बच्चा घायल हो गए। वही दुर्घटना के बाद सड़क के दोनों और वाहनों का लंबा जाम लग गया। वहीं स्थानीय लोगों ने घायल लोगों को सड़क किनारे कर यातायात को सुचारू किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग महिला और बच्चों को 108 माध्यम से देहरादून हायर सेंटर भेजा गया। वहीं टक्कर मारने वाले का चालक को पुलिस ने मसूरी कोलूखेत चौकी लाया गया। जहां पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि कार में तीन युवक सवार थे जो नशे की हालत में थे व कार से शराब की बोतल बरामद हुई है। पुलिस ने कहा कि कार चालक द्वारा मोड़ पर लंबा कट काटने पर सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई।

वह स्कूटी में सवार बुजुर्ग पदम दास पुत्र दिलदार उम्र 55 साल व रीता पत्नी परवीन कुमार उम्र 26 निवासी थाना थत्यूड टिहरी गढ़वाल के साथ एक बच्चा घायल हो गया। घायलों को 108 एम्बूलेंस के माध्यम से देहरादून अस्पताल भिजवाया गया। बलेनो कार में सवार नवीन कुमार पुत्र दिलबाग सिंह और जगबीर पुत्र सुबे सिंह निवासी सुदरेडी थाना झझर हरियाणा और अर्जुन पुत्र जसवीर सिंह निवासी कराला दिल्ली को पुलिस द्वारा कोलूखेत पुलिस चौकी लाया गया, जहां पर उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्कूटी सवार के द्वारा अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular