Homeराज्यउत्तराखण्डहर्षित गिरी ने एशिया कप वॉलीबॉल चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, लोगों...

हर्षित गिरी ने एशिया कप वॉलीबॉल चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, लोगों ने फूल मालाओं से किया जोरदार स्वागत।

उधम सिंह नगर/बाजपुर –बाजपुर के युवा प्रतिभाशाली हर्षित गिरी ने एशिया कप वॉलीबॉल चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर बाजपुर के युवाओं का मनोबल बढ़ाया। युवाओं में एक हर्ष की लहर जाग उठी है।
हर्षित गिरी के बाजपुर पहुँचते ही सरदार चानन सिंह क्लब बाजपुर ने भगत सिंह चौक पर उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

बता दें कि रजत पदक विजेता हर्षित गिरी काफ़ी समय से अपने देश को सम्मान दिलाने का प्रयास कर रहे है जिसमें उन्हें सफलता हासिल हुयी। इस बार हुए एशिया कप वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारत को बीस साल बाद हर्षित गिरी ने भारत को रजत पदक दिलाया।  वॉलीबॉल खिलाड़ी हर्षित गिरी का सरदार चानन सिंह क्लव बाजपुर द्वारा स्वागत किया गया। रजत पदक के साथ ही भारत ने 2023  मे होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप को क्वालीफाई करने मे सफलता हासिल की। इस दौरान सरदार चानन सिंह क्लव संचालक दीप समरा ने कहा की इनके सम्मान से वॉलीबॉल के युवा खिलाड़ियों मे उत्साह जागेगा और वह भी हर्षित गिरि की तरह बनना चाहेंगे।

इस दौरान हर्षित गिरी ने युवा पीढ़ी से नशे को छोड़ने की बात की और खेल के माध्यम से देश को आगे बढ़ाने की बात कही।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular