Homeराज्यउत्तराखण्डनशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 75 नशीले इंजेक्शन के साथ...

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 75 नशीले इंजेक्शन के साथ महिला को किया गिरफ्तार।

उधम सिंह नगर/बाजपुर – सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस ने एक महिला को प्रतिबंधित 75 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है।

बता दें कि उधम सिंह नगर में नशे का कारोबार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जो युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। नशे की गिरफ्त में आकर युवा अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं, तो वही देश का भविष्य भी अंधकार में जाता जा रहा है। नशे पर अंकुश लगाने के लिए उधम सिंह नगर पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी के चलते सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आदर्श नगर की गड्ढा कॉलोनी में एक महिला नशीले इंजेक्शन बेचने का काम कर रही है। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक महिला को 75 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में पकड़ी गई महिला ने अपना नाम रिहाना बेगम बताया है। पुलिस ने शनिवार को महिला का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे न्यायालय भेज दिया है।

इस दौरान सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान चल रहा है। इसी के चलते पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular