
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने त्रिवेंद्र सरकार के खिलाफ पलटवार किया है। हरीश रावत ने फेसबुक में पोस्ट अपलोड की है। उन्होंने लिखा कि इस मामले से मुझे जोड़ना गलत है। स्टिंगबाजों के साथ उनका नही बल्कि भाजपा नेताओं का गहरा रिश्ता है। वर्तमान भाजपा सरकार इसी स्टिंगबाजी के गर्भ से पैदा हुई है।
