Homeराज्यउत्तराखण्डनवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति समेत ससुरालियों पर हत्या...

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति समेत ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप..

देहरादून :  डोईवाला कोतवाली के हर्रावाला क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष ने पति, सास, ननद समेत अन्य ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी हर्रावाला में तहरीर दी । पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

देहरादून में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

पौड़ी गढ़वाल के श्रीकोट निवासी सीमा कंडारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पुत्री सृष्टि कंडारी (खत्री) का विवाह नवंबर 2025 में हर्रावाला निवासी सौरभ खत्री से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही सृष्टि को ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

मायके पक्ष ने पति समेत ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

कभी दहेज की मांग की जाती थी तो कभी उसे मनहूस कहकर अपमानित किया जाता था। शिकायत में यह भी कहा गया है कि परिवार में होने वाली अनिष्ट घटनाओं, परिवार के मुखिया की बीमारी और मृत्यु के लिए भी सृष्टि को जिम्मेदार ठहराया जाता था। मायके पक्ष का आरोप है कि 29 जुलाई को सृष्टि की हत्या कर दी गई।

उन्होंने इस मामले में पति सौरभ खत्री, सास परवीना देवी, ननद चारू और अन्य परिजनों की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए सभी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular