नई दिल्ली; आज के दौर में शायद ही कोई युवा ऐसा होगा जो हरियाणवी डांसर सपना चैधरी से रूबरू न हो, ‘छोरी भैंस बड़ी बिंदास’ इस गाने पर किए अपने डांस की वजह से आज सपना चैधरी यूट्यूब पर सेंसेशन बनी हुई हैं। इसके बाद सपना की दूसरी बड़ी उपलब्धि है बिग-बॉस के घर में एंट्री। लेकिन क्या जितनी बिंदास वो दिखतीं हैं क्या असल जिदंगी में भी वैसी ही हैं या नहीं, आइए जानते हैं सपना से जुड़ी कुछ बातें।

1. अगर सपना का फेसबुक आप देंखें तो 11 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स दिखेंगे, सपना हरियाणवी लोकगीत रागिनी के लिए मशहूर है, पहली बार सपना उत्तर भारत छोड़ मुबंई गई हैं, लेकिन उनकी मां नहीं चाहती थीं कि वो अकेली मुंबई जाएं।
2. सपना की मां उनको बिग बॉस में नहीं भेजना चाहती थीं, सपना की मां नीलम चैधरी ने इस बारे में कहा कि मैंने अपनी बेटी को कभी किसी स्टेज प्रोग्राम में अकेले जाने नहीं दिया और ये तो एक महीने से ज्यादा लंबा शो है, इसलिए पिछली बार भी सपना ने बिग बॉस का आॅफर ठुकरा दिया था।
3. सपना का जन्म 22 सितंबर 1995 को हुआ, पिछले साल इसी महीने की 4 तारीख को सपना ने खुदकुशी की कोशिश की।


6. सपना ने 12वीं तक ही पढ़ाई की, सपना की मां चाहतीं थी कि ओपन यूनिवर्सिटी से सपना आगे की पढ़ाई पूरी हो लेकिन घर के हालात ऐसे नहीं थे। सपना को बचपन से डांस का शौक था और मां को रागिनी सुनने का, बस यहीं से दोनो की जोड़ी बन गई।