Homeअध्यात्मपुरुषों को अपने सामने झुकाकर ही दम लेती हैं, इन 3 राशियों...

पुरुषों को अपने सामने झुकाकर ही दम लेती हैं, इन 3 राशियों की महिलाएं, बचके रहें इनसे।

 

वर्तमान दौर में नारीवादी विचारधारा इतनी तेजी से हमारे आसपास के माहौल में बसने लगी है। जिसे देखो वो महिलाओं और पुरुषों के बीच तुलना कर रहा है, और इस तुलना में कोशिश यह भी की जा रही है महिलाओं को ऊपर रखा जाए।
मुझे एक बात ये समझ नहीं आती कि आखिर हम या आप महिलाओं को उनका स्थान या उनका अधिकार देने वाले होते कौन हैं। ये अधिकार उनके पास प्राकृतिक है, जिसे छीनने या प्रदान करने का अधिकार हमारे पास नहीं है।

महिलाओं के विषय में एक आम धारणा ये मान ली गई है कि वे पुरुषों से आगे बढ़ना चाहती हैं, हालांकि कुछ हद तक यह सही भी होगी लेकिन ऐसी सोच हर स्त्री की हो, ये बिल्कुल जरूरी नहीं है। वही पुरुषों की सोच ये है की वे अपने से ज्यादा स्मार्ट या आत्मविश्वासी स्त्री के साथ नहीं रह सकते।
कुछ पुरुषों को छोड़ दिया जाए तो अधिकांशत: पुरुष महिलाओं के भीतर मौजूद आत्मविश्वास और उनकी स्वतंत्र मानसिकता से परेशानी महसूस करते हैं।

अगर आप भी उन्हीं पुरुषों में शामिल हैं तो ये लेख आपके बहुत काम आ सकता है, क्योंकि इस लेख के जरिए हम आपके समक्ष उन राशियों को लेकर आए हैं जिनसे संबंधित महिलाएं आपसे बहुत ज्यादा स्मार्ट और आत्मविश्वासी होती हैं, अगर आप वाकई अपनी सोच को लेकर गंभीर हैं तो आपको इन राशि की महिलाओं से दोस्ती नहीं रखनी चाहिए।

मेष राशि की स्त्री
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है मेष राशि की महिलाओं का। इनकी नजरें बहुत तेज होती हैं और यह पूरी कोशिश करती हैं कि वे सामने वाले का विश्वास जीतकर उसकी जिन्दगी में शामिल हो जाए। मेष राशि की स्त्रियों के भीतर स्वाभाविक रूप से नेतृत्व करने की क्षमता होती है और वे अपनी इस खूबी पर बहुत गर्व भी करती हैं।
मेष राशि की स्त्रियां अपने हाथ में जो भी काम लेती हैं उसे पूरा करने के बाद ही दम लेती हैं। उन्हें गंभीर मामलों को सुलझाना और अपनी राय रखना बहुत पसंद होता है। उनके अंदर किसी प्रकार का कोई कपट नहीं होता। इनके भीतर बहुत गुस्सा होता है लेकिन वह लंबे समय तक कायम नहीं रह पाता। आत्मविश्वास इन्हें जिन्दगी की कठिनाइयों से भी उबार देता है।

वृश्चिक राशि
दूसरी राशि है वृश्चिक, जिसकी स्त्रियों के भीतर स्त्रीत्व बहुत ज्यादा होता है लेकिन समय पड़ने पर वे पुरुषों की तरह सख्त व्यवहार भी कर कर सकती हैं।
ये किसी को समझने में ज्यादा समय नहीं लगातीं, इसलिए दोस्ती या दुश्मनी बहुत सोच-समझकर करती हैं। लोगों की वास्तविक नीयत पहचानना इनके बाएं हाथ का खेल है। वृश्चिक राशि की महिलाओं की बड़ी खासियत या कमी होती है उनका ईर्ष्यालु स्वभाव, जिसके चलते वे किसी से बदला लेने से भी नहीं चूकतीं। ये अपनी छोटी से छोटी भूल या गलती को भी कभी स्वीकार नहीं करतीं।

मकर राशि
तीसरी और आखिरी राशि है मकर, इस राशि की स्त्रियां बचपन से ही सचेत रहती हैं। ये बहुत शांत और गंभीर स्वभाव की स्त्रियां हैं, जो बेवकूफी वाली बातें बर्दाश्त नहीं कर पातीं। इनके ज्यादा दोस्त नहीं होते और ना ही वे बहुत ज्यादा भावुक होती हैं। इनकी जिद के आगे कोई नहीं ठहरता, पुरुष चाहे कितना ही ताकतवर क्यों ना हो, मकर राशि की महिलाएं उन्हें अपने सामने झुका ही देती हैं।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular