
हरिद्वार- हरिद्वार जिले की सभी 11 विधानसभाओं की मतगणना जारी है। हरिद्वार नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी और उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक लगभग 11 हजार वोटों से आगे चल रहे है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी है। बढ़त बनते ही मदन कौशिक मतगणना स्थल पहुँचे। उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जीत दर्ज करने की ओर बढ़ रहे मदन कौशिक ने हरिद्वार की जनता का आभार किया और कहा कि उत्तराखंड की जनता ने सरकार रिपीट वाले मिथक को भी तोड़ा। मदन कौशिक ने उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर कहा कि इसका फैसला देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।



