
देहरादून – सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा चुनाव में उधमसिंह नगर जिले की खटीमा विधानसभा सीट नहीं बचा सके…और भारी मतों से चुनाव हार गए हैं…सीएम धामी के इस हार से सियासी गलियारों में हलचल मची हुई है…आपको बता दें कि सीएम धामी खटीमा सीट से लगातार दो बार चुनाव में जीत हासिल की थी…लेकिन, इस बार जनता धामी से नाखुश दिखी, जिसके चलते उन्हें ये चुनाव भारी मतों से हारना पड़ा…



