Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी , वाहन चोर गिरोह के सदस्यों...

हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी , वाहन चोर गिरोह के सदस्यों को किया गिरफ्तार….

हरिद्वार में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। हरिद्वार पुलिस ने दो अलग अलग वाहन चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया। दोनो गिरोह में से एक गिरोह बाइक चोरी और दूसरा कार चोरी की वारदातों को अंजाम देता आ रहा है। पुलिस ने दोनो गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है और इनकी निशानदेही पर चोरी की 10 बाइक और 2 कार भी बरामद की है। हरिद्वार पुलिस मुख्यालय में एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने दोनो मामलों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए चोरों का आपराधिक इतिहास है। कार चोर गिरोह का मुखिया प्रमोद कुमार फरार है। प्रमोद सॉफ्टवेयर चलाने में माहिर है और कार चोरी करने से पहले वो कार के सॉफ्टवेयर सिस्टम को डिसकनेक्ट कर देता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular