Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची आज होगी जारी...

हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची आज होगी जारी…

हरिद्वार-त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। हरिद्वार जिले की 318 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराने के लिए मतदाता सूची तैयार की गई है। नगर पंचायत के विवाद में फंसी पंचायतों की सूची का प्रकाशन नहीं किया जाएगा।

कोरोना संक्रमण के चलते जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नहीं कराया जा सका है। इसके कारण ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत में प्रशासनिक अधिकारी बतौर प्रशासक पंचायतों का वित्तीय और प्रशासनिक कार्य देख रहे हैं।

कोरोना की दूसरी लहर के चलते रुके मतदाता सूची बनाने के कार्य को फिर से शुरू किया गया था। 28 जून को पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया था। जिस पर ग्रामीणों ने आपत्तियां और दावे प्रस्तुत किए थे। अब सभी का निस्तारण करने के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन शुक्रवार से पंचायत भवनों पर किया जाएगा।

जिला पंचायत राज अधिकारी ने आरसी त्रिपाठी ने बताया कि बीएलओ और ग्राम पंचायत अधिकारी पंचायत भवनों पर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन करेंगे। जिन ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत बनाने की प्रक्रिया चल रही है, उनमें फिलहाल मतदाता सूची का प्रकाशन नहीं किया जा रहा है। पंचायत चुनाव कब होंगे। इसके बारे में अभी कोई आदेश नहीं मिले।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular