
हरिद्वार…ज्वालापुर पीठ बाज़ार में पुलिस ने अनोखी मिसाल क़ायम कीं हैं…पुलिस के दारोग़ा जब एक बुजुर्ग दम्पति के घर केक लेकर पहुँचा तो उस दम्पति की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा…
दरअसल पीठ बाज़ार में कोरोना के चलते पुलिस पिकेट लगी हैं..जिसके दारोग़ा प्रकाश राणा को पता चला की पीठ में रहने वाले भेल के रिटायर्ड कर्मी राजेंद्र धिमान कीं शादी की ४३ वीं वर्षगाँठ हैं…धिमान अपनी पत्नी के साथ रहते हैं…बच्चे बाहर हैं….ऐसे में दारोग़ा प्रकाश राणा अपने सहयोगियों के साथ केक लेकर …दम्पति के घर पहुँचे तो उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा …राणा ने कहा की वे भी राजेंद्र जी के बेटे के समान हैं…इस कारण उन्होंने ये फ़र्ज़ निभाया….पुलिस दारोग़ा के इस प्रयास की हर कोई सराहना कर रहा हैं..