
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के मौजूदा राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कोरोना को मात दे दी है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद के सोशल मीडिया एकाउंट पर दी। हरदा ने पोस्ट साझा करते हुए दून अस्पताल से लेकर दिल्ली एम्स के डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया। इसके अलावा उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य की दुआओं के लिए पक्ष और विपक्ष के साथी राजनेताओं समेत प्रदेश की जनता का भी शुक्रिया अदा किया।
