आज मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने देहरादून के मशहूर पल्टन मार्केट और परेड ग्राउण्ड में चल स्मार्ट सिटी के कामों का ज़मीनी जायजा लिया । उन्होंने अधिकारियों को वक्त रहते सीवर,सड़क से लेकर बिजली के कार्यों को वक्त रहते पूरा करने के निर्देश दिए । इस दौरान उन्होंनें निर्माणकार्यों के गुणवत्ता का खास खयाल रखने की हिदायत भी दी । गौरतलब है कि पल्टन मार्केट के कार्यों को पूरा करने की डेडलाइन 30 अप्रैल है । तो वहीं सीएम ने परेड ग्राउन्ड में भी स्मार्ट सिटी के कामों को वक्त रहते पूरा करने के निर्देश दिए । इस अवसर मुख्यमंत्री के साथ विधायक खजान दास देहरादून के डीएम और स्मार्ट सिटी के सीईओ डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव और संबधित अधिकारी मौजूद रहे
