
सितारगंज- सितारगंज किच्छा हाइवे पर नकाह सिसईयां गाँव के बीच सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है… जिसकी सूचना मिलते ही 108 द्वारा उक्त व्यक्ति मृत व्यक्ति को सितारगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज लाया गया…और उसके बाद स्थानीय पुलिस को बरामद शव की सूचना दी गयी…आपको बता दें कि सितारगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शव की शिनाख्त के लिए उसकी तलाशी ली लेकिन शव के पास से किसी भी तरह की कोई भी वस्तु प्राप्त नही हुआ जिससे उसकी पहचान की जा सके।फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही शव की शिनाख्त के लिए पुलिस टीम जाँच में जुट गयी है…



