
पौड़ी- मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना उत्तराखंड विकेंद्रीकृत वाटरशेड विकास परियोजना-।। के अंतर्गत जिला जलागम परियोजना प्रबंधन इकाई की बैठक आयोजित की गई…बैठक में उप परियोजना निदेशक रमेश तिवारी ने सभी सदस्यों को विकेंद्रीकृत वाटरशेड विकास परियोजना-।। का परिचय दिया, और साथ ही योजना के उद्देश्यों, गठन और लक्ष्यों से प्रजेंटेशन के माध्यम से अवगत कराया…आपको बता दें कि इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने समिति के सदस्यों को योजना के संबंध में ग्रामीण सहभागी मूल्यांकन के तहत योजना का प्लान बनाने और उसके इंप्लीमेंटेशन के संबंध में प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए…



