Homeराज्यउत्तराखण्डसोमवार को नानकमत्ता जा रही बस को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने...

सोमवार को नानकमत्ता जा रही बस को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना!

Dehradun: सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में पं0 दीनदयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अंतर्गत रीठा साहिब (नानकमत्ता) जा रही बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षित व सुखमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने अधिकारियों से यात्रा रूट तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। 36 वरिष्ठ यात्रियों के इस दल में 24 महिलायें तथा 12 पुरूष शामिल है। श्री रीठा सहिब (नानकमत्ता) की यात्रा का यह चार दिवसीय कार्यक्रम है। यात्री दल प्रथम दिन टनकपुर, दूसरे दिन रीठा-मीठा साहिब, तीसरे दिन रामनगर रूक कर चौथे दिन दिनांक 2 नवम्बर 2017 को वापस देहरादून लौटेंगे। प0 दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा आर्थिक रूप से अक्षम अधिक आयु के नागरिकों कों बद्रीनाथ धाम, गंगोत्री धाम, रीठा-मीठा साहिब (नानकमता साहिब) व निजामुद्दीन औलिया दिल्ली की निःशुल्क यात्रा मोटर मार्ग से करवाई जा रही है। बता दें कि अभी तक दो जत्थें भेजे जा चुके हैं।

 राज्य सरकार द्वारा राज्य के वरिष्ठ नागरिको को जिनमें पति-पत्नी में से किसी एक की भी आयु 65 साल या उससे अधिक हो को बद्रीनाथ धाम, गंगोत्री धाम, रीठा-मीठा साहिब (नानकमत्ता साहिब) व निजामुद्दीन औलिया दिल्ली, कलियर शरीफ, ताड़केश्वर महादेव (पौड़ी), कालीमठ (रूद्रप्रयाग) तथा जागेश्वर धाम, गैराठ गोलू (बागेश्वर), बैजनाथ(बागेश्वर) व गंगोली हाट (पिथौरागढ़) में निःशुल्क यात्रा, परिवहन, भोजन, व आवास की व्यवस्था प्रदान की जाती है। देहरादून से वर्ष 2017 के उक्त यात्रा में अब तक 39 सदस्यीय यात्री दल को श्री बद्रीनाथ धाम व 39 सदस्यीय यात्री दल को श्री गंगोत्री धाम यात्रा पर भेजा जा चुका है। साथ ही 39 वरिष्ठ नागरिकों को पुनः इस सप्ताह श्री बद्रीनाथ की यात्रा के लिए रवाना किया जा रहा है।      वहीं बद्रीनाथ धाम यात्रा के लिए 70 अन्य वरिष्ठ नागरिकों ने पंजीकरण कराया है जिन्हें बद्रीनाथ धाम के कपाट बन्द होने से पहले बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर भेजा जाना प्रस्तावित है। रीठा-मीठा साहिब व अन्य स्थानों हेतु भी वरिष्ठ नागरिकों द्वारा क्षेत्रीय पर्यटक कार्यालय देहरादून में निरन्तर पंजीकरण करवाये जा रहे है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular