सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आयोजित जनता दरबार में लोगो की समस्या सुनी तथा उनके निस्तारण के लिए अधिकारियो को निर्देश दिए। लगभग 160 लोगो ने अपनी समस्याओं को जनता दरबार में मुख्यमंत्री के सामने रखा, जनता की समस्याओं के निदान के लिए मुख्यमंत्री द्वारा संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया ताकि जनता की समस्याओं का निवारण हो सके। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि जनता की समस्याओं में प्रमुख नौकरी-आर्थिक सहायता-विकास के कार्यों से संबधित रही है, जिसको लेकर अधिकारीयों को निर्देशित किया गया है।
गैरसैण सत्र को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उनके द्वारा सत्र से पहले भी गैरसैण का दौरा किया जायेगा, जिसमे गैरसैण में हो रहे विकास कार्यों का निरिक्षण कर वहां विकास के कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए जायेगे।
राज्य स्थापना दिवस को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य बनने के बाद जहाँ प्रदेश में विकास के कार्यों में तेजी आई है,- वहीँ आम जनता की सरकार से सीधी पहुंच हुई, जो पहले कभी नही रही। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा की उनकी कोशिश है की विकास की किरण सभी तक पहुच सके और इसमें जनता मिलन कार्यक्रम बड़ी भूमिका निभा रहे है और जनता मिलन कार्यकर्मो से अब जनता की परेशानियां कम हुई है।
सहकारिता विभाग में सहकारिता समितियों को भंग करने करने को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि जिन विभागों या समितियों में घोटाला या भ्रष्टाचार शिकायत मिलेगी — उन पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है ।
किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार को बर्दाश नहीं किया जायेगा- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत!
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on कुंभ मेला 2027 के लिए परामर्शदात्री समिति की बैठक, 5 जून को होगा बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!

on World Menstrual Hygiene Day पर मंत्री रेखा आर्या ने किया बालिकाओं को जागरूक, स्वच्छता किट भी बांटी
on राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे देहरादून, पार्टी मुख्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में भरा जोश
on मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे अल्मोड़ा, 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का किया शिलान्यास
on हूटर बजाते हुए खुद को वीआईपी दिखाकर रौब झाडने वाले की दून पुलिस ने उतारी खुमारी , वाहन को किया सीज….
on रूड़की में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने चंद्रवंशी अजमीढ़ देव महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण….