Homeहेल्थसेहत के लिए फायदेमंद, उबले अंडे या ऑमलेट?

सेहत के लिए फायदेमंद, उबले अंडे या ऑमलेट?

eggविज़न 2020 न्यूज: अंडा सिर्फ खाने में ही स्‍वादिष्‍ट होता बल्कि इसके कई सारे स्‍वास्‍थ्‍य लाभ भी हैं। अंडे में प्रोटीन के अलावा भारी मात्रा में विटामिन्‍स, जिंक, कैल्शियम, आयरन, फास्‍फोरस, ल्‍यूटिन और कोलेस्‍ट्रोल जैसे पोषक तत्‍व होते हैं। अंडे में एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण ये हृदय रोगों और कैंसर से बचाने में सहायक है। इसमें मौजूद कैल्शियम से दांतों और हड्डियों को मजबूती मिलती है। हालांकि अंडे को विभिन्‍न डिश के रूप में खाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंडे को फ्राई करने से ज्यादा फायदा उबालकर खाने से मिलता है, जी हां एक सामान्‍य उबले अंडे में 78 कैलोरी, 6.3 ग्राम प्रोटीन, 0.6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 5.3 ग्राम वसा, जिसमें 1.6 ग्राम सेच्युरेटेड फैट शामिल है होता है, जबकि अंडे को फ्राई करने के बाद उसमें कैलोरी की मात्रा 90 ग्राम हो जाती है। वसा भी 6.8 ग्राम हो जाता है। इसलिए अंडे खाने के शौकीन लोग अंडे उबालकर खाएंगे तो सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular