Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस, बढ़ते...

देहरादून में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस, बढ़ते अपराध पर फूटा गुस्सा

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में चरमराई कानून व्यवस्था के खिलाफ युवा कांग्रेस ने उठाई आवाज. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से पुलिस मुख्यालय तक मशाल जुलूस निकाल कर धामी सरकार और पुलिस प्रशासन को चेताने का काम किया. इस मशाल जुलूस में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए.

देहरादून में चरमराई कानून व्यवस्था के खिलाफ युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस

देहरादून में दिन-दहाड़े घटित हो रहे हत्याकांड और आपराधिक घटनाओं को लेकर रविवार रात युवा कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया. प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट ’बंटू’ के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से पुलिस मुख्यालय तक मशाल जुलूस निकाल कर प्रदेश की धामी सरकार और पुलिस प्रशासन को जगाने का काम किया. कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित सैकडों की संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

गणेश गोदियाल का ध्वस्त कानून व्यवस्था पर निशाना 

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि पिछले एक माह के अन्दर राजधानी देहरादून में हत्या एवं गंभीर आपराधिक घटनाओं से आमजन में भय, असुरक्षा एवं चिंता का वातावरण व्याप्त है. उत्तराखंड जैसे शांतिप्रिय एवं देवभूमि कहे जाने वाले राज्य की राजधानी में पिछले एक माह में दिन-दहाड़े घटित हुई हत्याकांड की घटनाओं ने समूचे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. राजधानी देहरादून में लगातार घट रही इस प्रकार की घटनाएँ राज्य की कानून-व्यवस्था पर एक बडा प्रश्नचिह्न लगा रही हैं. जिस प्रकार से दिन दहाडे हत्याकांड हो रहे हैं उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि राजधानी की कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमरा चुकी है तथा अपराधियों के मन से पुलिस और कानून का भय समाप्त हो चुका है.

बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने खोली कानून व्यवस्था की पोल: कांग्रेस 

उन्होंने कहा कि 30 मार्च को ब्रिगेडियर मुकेश जोशी जी की राह चलते गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई. इससे पहले कोतवाली क्षेत्र में युवती की गला काट कर हत्या और पुलिस मुख्यालय से 200 मीटर की दूरी पर युवक की गोली मारकर हत्या तथा राजपुर रोड़ पर एक व्यवसायी की गोलीमार कर हत्या सहित दिन दहाड़े 7 जघन्य हत्याकांड की घटनायें घटित हो चुकी हैं. इन हत्याकांडों से पूरे देहरादून में दहशत का मालौल है. इन हत्याकांडों से राज्य की ध्वस्त पडी कानून व्यवस्था की पोल खुल चुकी है. पुलिस की नाक के नीचे हुई इन हत्याकांड की घटनाओं में शामिल अपराधियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष विनीत भट्ट ने कहा कि प्रदेश युवा कांग्रेस पुलिस प्रशासन से देहरादून में हुए सभी हत्याकांडों की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच करवाते हुए अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की मांग करती है.

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular