Homeअजब गजब7 अरब का मोती 10 साल पलंग के नीचे रखा रहा मछुआरा

7 अरब का मोती 10 साल पलंग के नीचे रखा रहा मछुआरा

motiविज़न 2020 न्यूज: अगर आप के बिस्तर के नीचे रखा सामान वो करोड़ो रुपऐ का हो तो आप क्या करेगे जरा सोचिए जी हां ऐसा ही कुछ हुआ फिलीपीन्स के रहने वाले एक मछुआरे के साथ, दरअसल फिलीपींस के एक मछुआरे को करीब दस साल पहले जाल में करीब 34 किलोग्राम का करोड़ों की कीमत का मोती मिला। मछुआरा नहीं जानता था कि ये मोती कितना अनमोल है। लेकिन उसने उस मोती को एक मामूली चीज समझ कर बिस्तर के नीचे रख दिया। वह बस इतना समझ रहा था कि इस इस चीज के मिलने से उसकी किस्मत अच्छी हो सकती है, लेकिन इसके दाम के बारे में उसको बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था। मछुआरे के लकड़ी के घर में आग लगने के बाद उसने ये मोती जब एक पर्यटन अधिकारी को सौंपा तो वो भी दंग रह गया। उसको पता चला कि ये दुनिया का सबसे बड़ा मोती है। इसकी कीमत लगभग 670 करोड़ रूपए आंकी गई है। मछुआरे ने बताया कि दस साल पहले पालावान द्वीप स्थित समुद्र के फिलीपींस तट पर ये मोती मिला था। जिसे एक पत्थर समझकर वो घर ले आया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments