Homeतड़का 18+सेक्स लाइफ के लिए अच्छा है फ्लर्ट करना!

सेक्स लाइफ के लिए अच्छा है फ्लर्ट करना!

msid-56678759,width-400,resizemode-4,flirt

ऑनलाइन फ्लर्टिंग का क्रेज यंगस्टर्स में काफी बढ़ रहा है। कई अध्ययनों में इसके अलग-अलग फायदे भी सामने आए हैं जैसे खुशनुमा और स्ट्रेस फ्री लाइफ। अगर आप अभी तक इससे दूर हैं तो आइए जानते हैं कि यह आपके लिए किस तरह फायदेमंद हो सकता है।

डेटिंग या फ्लर्टिंग के लिए इन दिनों सोशल मीडिया का खूब इस्तेमाल हो रहा है। इसके लिए यंगस्टर्स अपना काफी समय ऑनलाइन बिता रहे हैं। यह बात हाल ही में एक सर्वे में भी साबित हुई है। मार्केटिंग एजेंसी यूरो आरएससीजी के सर्वे के मुताबिक, किसी से रिलेशनशिप शुरू करने, आगे बढ़ाने और खत्म करने तक में भी सोशल साइट्स का यूज़ हो रहा है। इस सर्वे में 34 फीसदी लोगों ने माना कि ऑनलाइन फ्लर्टिंग में कोई बुराई नहीं, जबकि बाकी लोगों ने इसे गलत बताया है।

 

अध्ययन में बताए गए हैं ये फायदे:

कॉन्फिडेंस बूस्टर

अगर आप किसी को इंप्रेस करने की कोशिश कर हैं, तो इसके लिए सेल्फ कॉन्फिडेंस होना बहुत जरूरी है। अगर इंप्रेस करने में कामयाब हो जाते हैं, तो यह आपके लिए कॉन्फिडेंस बूस्टर का काम करता है। यही नहीं, इससे आप अपनी प्रफेशनल लाइफ में भी अच्छा महसूस करते हैं। एक सर्वे के मुताबिक, मात्र 5 मिनट की ऑनलाइन फ्लर्टिंग काम में संतुष्टि की भावना देती है।

तारीफ करना आ जाता है
आप इस दौरान सामने वाली की किसी न किसी बात पर तारीफ भी करते ही हैं। धीरे-धीरे यह आपकी आदत में शामिल होने लगता है। यह आपको एक अलग सी खुशी देता है। आदत बनने पर आप अपने दूसरे दोस्तों की तारीफ करना भी नहीं भूलते। इससे आपकी गिनती पॉजिटिव लोगों में होने लगती है और आपका साथ लोगों को पसंद आता है।

खुशनुमा सेक्स लाइफ
हॉलैंड में 76 कपल्स पर हुई एक स्टडी से यह बात साबित हुई है कि जो लोग रोजना फ्लर्टिंग करते हैं, वे अपनी सेक्स लाइफ को खूब इंजॉय करते हैं। उनकी जिंदगी में सेक्स और रोमांस जैसी चीजें खासतौर पर जगह बना लेती हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular