Homeराज्यउत्तराखण्डहर की पौड़ी से गूंजा 'हर-हर महादेव'... तेजस्वी सूर्या ने उठाई कांवड़

हर की पौड़ी से गूंजा ‘हर-हर महादेव’… तेजस्वी सूर्या ने उठाई कांवड़

हरिद्वार : भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सावन के पावन अवसर पर हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने हर की पौड़ी पर मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए पवित्र गंगाजल भरा। इसके बाद वो ऋषिकेश स्थित वीरभद्र महादेव मंदिर के लिए रवाना हुए। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे तथा हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

तेजस्वी सूर्या ने कहा कि कांवड़ यात्रा विश्व की सबसे बड़ी युवा भागीदारी वाली आस्था यात्रा है, जिसमें करोड़ों श्रद्धालु बिना किसी औपचारिक आयोजन या शुल्क के केवल श्रद्धा और विश्वास के बल पर शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत से होने के बावजूद कई वर्षों से उनके मन में कांवड़ यात्रा का हिस्सा बनने की इच्छा थी, जो इस सावन में भगवान भोलेनाथ की कृपा से पूरी हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह हरिद्वार किसी राजनीतिक कार्यक्रम के लिए नहीं, बल्कि एक श्रद्धालु के रूप में इस दिव्य यात्रा में सहभागी बनने आए हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular