Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीसुरंग में कैद मजदूरों का बढ़ा उत्साह, वॉकी-टॉकी पर भीतर से दी...

सुरंग में कैद मजदूरों का बढ़ा उत्साह, वॉकी-टॉकी पर भीतर से दी जानकारी, वेल्डिंग की आ रही महक।

उत्तरकाशी – उत्तरकाशी सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए जारी रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर पीएम मोदी लगातार अपडेट ले रहे हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार उनसे संपर्क कर अपडेट ले रहे हैं। आज भी पीएम मोदी ने उनसे रेस्क्यू ऑपरेशन की स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

मजदूरों बढ़ा उत्साह

सुरंग से बाहर आए कर्मचारियों ने बताया कि भीतर गैस कटर से उठे धुएं की महक मजदूरों तक पहुंची हैं। उन्होंने वॉकी-टॉकी पर भीतर से ये जानकारी दी है। इससे 13 दिन से सुरंग में कैद मजदूरों का उत्साह बढ़ गया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular