Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने इन जिलों...

उत्तराखंड में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया बारिश का येलो अलर्ट।

देहरादून – उत्तराखंड में अगले हफ्ते से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने इसके लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 27 नवंबर को हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिले को छोड़कर सभी जिलों में बारिश के आसार हैं। जिसे देखते हुए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कहीं-कहीं ओलावृष्टि व बिजली गिरने के भी आसार हैं।

ऐसे में पशुओं को खुले स्थानों पर न बांधने की अपील की है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश के साथ ही तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। जिसके चलते पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular