Homeअध्यात्मरक्षाबंधन पर सिर्फ दो घंटे ही शुभ मुहूर्त, जानिए राखी के शुभ...

रक्षाबंधन पर सिर्फ दो घंटे ही शुभ मुहूर्त, जानिए राखी के शुभ मुहूर्त का समय

रक्षाबंधन के पर्व पर साल 2017 में  ग्रहण का सूतक रहेगा। इस वर्ष भद्रा भी राखी बांधने में बाधा उत्पन्न करेगी। इस कारण सात अगस्त को मात्र दो घंटे ही भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त है।

राखी के शुभ मुहूर्त का समय

सुबह 11 बजकर पांच मिनट से प्रारंभ होकर दोपहर एक बजकर 53 मिनट तक रहेगा।

रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व यानी छह अगस्त की रात्रि को साढ़े दस बजे से भद्रा का प्रारंभ होगा। जिसका समापन सात अगस्त को सुबह 11 बजकर पांच मिनट पर होगा। भद्रा में विशेष रूप से दो कार्य वर्जित माने जाते हैं। पहला श्रावणी (रक्षाबंधन) और दूसरा फाल्गुनी (होलिका दहन)। जबकि ग्रहण का प्रारंभ आठ अगस्त को रात में दस बजकर 53 मिनट से होगा और मोक्ष रात्रि 12 बजकर 48 मिनट पर होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular