देहरादून। गीत संगीत किसी की विरासत नहीं होते। वरिष्ठ पत्रकार एवं मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट ऐसे ही कलाकारों में है,जिनके गायन की सिने अभिनेत्रियां भी दीवानी है। यह वीडियो उस समय का है जब रमेश भट्ट एक मीडिया हाऊस से जुड़े हुए थे। वे आज भले ही मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार है और राजनीति में अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास करा रहे हैं लेकिन रमेश भट्ट केवल पत्रकार ही नहीं, अच्छे लेखक, सहृदय व्यक्तित्व व अच्छे गायक भी हैं। यूं तो यूट्यूब पर श्री भट्ट के तमाम वीडियो मिल जाएंगे, जिससे तमाम युवा प्रेरणा प्राप्त कर रहे हैं। तमाम कार्यक्रम ऐसे हैं जहां श्री भट्ट ने पहुंच कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और लोगों को अपने बयानों का कायल बना लिया। ऐसे एक नहीं दर्जनों उदाहरण है। इसका प्रमाण यह वीडियो है जिसमें उनके गायन की तारीफ कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ राय ने भी की थी। इसको कहते हैं बहुमुखी प्रतिभा का धनी, बहुआयामी व्यक्तित्व। प्रस्तुत है कैटरीना कैफ की पसंद का वह गीत जिस पर उन्होंने जमकर तालियां बजाई। आप भी ऐसे युवा का यह गीत सुनें, उसे लाइक और शेयर करें ताकि पता चले कि मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार कितने गुणी व्यक्तित्व हैं।


