Homeराज्यउत्तर प्रदेशउत्तरकाशी में 12 वर्षीय बालिका की हत्या, क्षेत्र में बवाल

उत्तरकाशी में 12 वर्षीय बालिका की हत्या, क्षेत्र में बवाल


देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में भी दुष्कर्म की आंच पहुंच गई है। डूंडा क्षेत्र के हिटाणु में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को गांव के पुल के पास फेंक दिया। प्रात: 7 बजे इस बात की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। राजस्व पुलिस के मौके पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। बाद में डीएम व एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए।
परिजनों का कहना है कि शुक्रवार की रात उनकी 12 साल की बेटी गायब हो गई। सुबह उसका शव पुल पर मिला। आशंका है कि घर के पास कई मजदूर कुछ दिनों से काम कर रहे हैं। जो घटना के बाद भाग निकले है। संभवत: उन्होंने ही बच्ची को अगुवा किया और बिजली का कनेक्शन काटकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस समाचार से क्षेत्र में हड़कंप है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी आशीष चौहान, विधायक गोपाल रावत भी मौके पर पहुंचे है।
दूसरी ओर मजदूरों को ले जा रहे वाहन को मसूरी के निकट भवान में थत्यूड़ पुलिस को रोक लिया है और उन्हें हिरासत में ले लिया है। दूसरी ओर ग्रामीण इस बात पर अड़े हुए हैं कि जब तक आरोपियों को मौके पर नहीं लाया जाता तब तक शव को उठने देंगे। इस घटनाक्रम से क्षेत्र में बवाल मचा है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular