देहरादून{शैली}- हाल ही में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर बने गढ़वाली गीत के खिलाफ आई शिकायत की जांच साइबर सेल ने शुरू कर दी है आपकों बता दें कि थाना नेहरू काॅलोनी पुलिस को मिली तहरीर में गायक पवन सेमवाल समेत 14 लोगों की प्राथमिकी दर्ज करा कानूनी कार्रवाही की मांग की गई थी। इसके बाद नेहरू काॅलोनी थाने ने इस विवादित गीत से जूटी शिकायत साइबर सेल पुलिस कों दे दी है। नेहरू काॅलोनी इंस्पेक्टर राजेश शाह ने बताया कि देहरादून निवासी अनिल कुमार पांडेय ने प्राथमिकी दर्ज करायी है कि इस गढ़वाली गीत के माध्यम से हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की छवि कों खराब किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तहरीर में गायक पवन सेमवाल समेत 14 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाही की मांग की गई है। तहरीर के बाद इस पूरे मामले कों साइबर सेल भेज दिया गया। साइबर सेल की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाही की जाएगी।
