Homeअध्यात्मआज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारे, आज कैसा...

आज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारे, आज कैसा रहेंगा आपका दिन……..

मेष :- आज के दिन आपके लिए सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी और भाग्य का अच्छा साथ प्राप्त होगा। बेवजह का मानसिक तनाव लेने से बचे, घर पास के मंदिर मे वृद्ध पुजारी को पीले वस्त्र देने से सुभ फलो की प्राप्ति होगी।

वृष :- आपके स्वभाव में परिवर्तन और शरीर में आलस्य की प्रधानता रहेगी। इस समय में आपको शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त नहीं होगी।

मिथुन :-  आपको या परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। इस समय मे किसी से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। नीला रंग पहनने से बचे।

कर्क :- शारीरिक और मानसिक थकान महसूस कर सकते हैं। संभव हो तो यात्रा टाल दें। आपका व्यवहार किसी को हानि न पहुंचाए इसका ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम हैं।

सिंह :- परिवार में आनंद एवं उत्साह का वातावरण रहने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होने से राहत का अनुभव होगा।

कन्या :- आज के दिन स्वभाव में गुस्से की अधिकता रहेगी। शरीर में आलस्य की प्रधानता बनी रहेगी।इस समय मे आपको परीक्षा आदि में सफलता मिल सकती हैं।

तुला :- आज के दिन आपके पिता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। इस समय में आपको परिवार के सदस्यों की तरफ से मिलने वाले सुख में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपनी सोच को सक्रात्मक रखे।

वृश्चिक :- शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता आपको परेशान कर सकती हैं। पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी। मनोरंजन के पीछे धन का व्यय हो सकता हैं।

धनु :-  शारीरिक हानि के योग होने से संभल कर रहें तथा गिरने से बचें। पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी। मनोरंजन के पीछे धन का व्यय हो सकता हैं।

मकर :- धार्मिक या मांगलिक अवसरों पर उपस्थित होने का मौका मिल सकता हैं। गुस्से पर काबू रखना पड़ेगा। क्रोध के कारण नौकरी या व्यवसाय की जगह या घर में मनमुटाव होने की आशंका रहेगी।

कुंभ :- आज आपके कोई चोट न पहुंचाए एवं आपका किसी से झगड़ा न हो जाए इसका ध्यान रखे। क्रोध तथा नकारात्मक विचारो पर संयम रखिएगा । नौकरी या व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी।

मीन :- परिजनों के साथ आनंद का वातावरण बना रहेगा। करियर में पदोन्नति के योग हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में भी अनुकूल वातावरण रहेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular