Homeराज्यउत्तराखण्डशहीद उधम सिंह के 82 वें बलिदान दिवस पर पुष्प माला चढ़ा...

शहीद उधम सिंह के 82 वें बलिदान दिवस पर पुष्प माला चढ़ा कर दी श्रद्धांजलि।

देहरादून/डोईवाला – डोईवाला के बुल्लावाला में देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले महानायक शहीद उधम सिंह के 82 वें बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान मनोज कंबोज ने शहीद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 13 अप्रैल 1919 को जलियाँवाला नरसंहार का बदला 21 साल बाद शहीद उधम सिंह ने लंदन में जा कर लिया था।

जहाँ पर अंग्रेज सरकार ने उन्हें आज ही के दिन 1940 में फंसी दी थी। उनके बलिदान को पूरा भारत कभी नहीं भुला सकता।

छेत्र पंचायत सदस्य राजेन्द्र तड़ियाल ने कहा कि शहीद उधम सिंह के बलिदान ने देश के अंदर चल रही आजादी की लड़ाई को एक नया मुकाम दिया था, जिसके बाद अंग्रेज सरकार घबरा गई और देश के अंदर आजादी की लड़ाई और तेज हो गई थी। ऐसे महानायक को याद कर आज उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

ग्राम प्रधान परमिन्दर सिंह ने कहा हम आज शहीद उधम सिंह को नमन करते है और उनके अंदर देश भावना का जो प्रेम था, हम सभी को भी उनसे बड़ी सीख मिलती है, साथ ही कहा पूरा भारत देश ऐसे वीर सपूत को नमन करते हुवे श्रधा सुमन अर्पित करते हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular