Homeराज्यउत्तराखण्डशराब के लिए 100 रूपए न देने पर युवक ने माँ का...

शराब के लिए 100 रूपए न देने पर युवक ने माँ का किया कत्ल, फिर रचा यह ड्रामा !

बड़ी खबर : शराब के लिए 100 रूपए न देने पर एक नशेड़ी युवक ने अपनी माँ की हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने माँ का शव कमरे में छुपा दिया। इससे पहले आरोपी फरार होने की कोशिश करता, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की है।

शिवपुरी जिले की सिरसौद निवासी गिरजावाई सेन (75) की रविवार सुबह करीब छह बजे उसके बेटे संतोष सेन (35) ने कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी और उसका शव कमरे में छुपा दिया। हत्या के बाद आरोपी युवक गांव की सरपंच के पति के पास काली माता के मंदिर के पास पहुंचा और उससे कहने लगा कि गांव में आज कौवे मंडरा रहे हैं, कुछ होने वाला है। उसकी अजीब सी बातों से ग्रामीणों को शक हुआ क्योंकि ग्रामीणों को पता था कि संतोष का बीती रात ही उसकी मां से विवाद हुआ था। ग्रामीणों ने उसके घर जाकर देखा तो वृद्धा गिरजाबाई का खून से सना शव कमरे में पड़ा हुआ था.

पुलिस ने आरोपी संतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है, हत्या की वजह शराब के लिए मां द्वारा 100 रुपए नहीं देने के कारण उपजा विवाद था. पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular