Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा के युवा विधायक विनोद कंडारी को 20 अक्टूबर मिलेगा पूना में...

भाजपा के युवा विधायक विनोद कंडारी को 20 अक्टूबर मिलेगा पूना में सम्मान !

बड़ी खबर : उत्तराखंड की देवप्रयाग सीट से दो-दो- पूर्व कैबिनेट मंत्रियों को हार का स्वाद चखाकर पहली बार विधायक बने विनोद कंडारी को आदर्श युवा विधायक का सम्मान मिलने जा रहा है। भारतीय छात्र संसद की ओर से इस सम्मान के लिए विनोद कंडारी का चयन किया गया है। भाजपा के प्रदेश अजय भट्ट समेत तमाम नेताओ ने कंडारी को इस सम्मान पर ख़ुशी जाहिर की है।
भारतीय छात्र संसद ने उत्तराखंड की देवप्रयाग विस सीट से भाजपा विधायक विनोद कंडारी को ‘आदर्श युवा विधायक सम्मान’ के लिए चयनित किया है। उन्हें यह सम्मान 20 अक्टूबर को एमआईटी व‌र्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी पुणे में होने वाले सम्मेलन में प्रदान किया जाएगा। विधायक कंडारी इस सम्मेलन में ‘ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट बनाम ग्रॉस डोमेस्टिक हैप्पीनेस’ विषय पर अपनी बात भी रखेंगे। कंडारी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में देवप्रयाग सीट पर दो पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी और शूरवीर सिंह सजवाण को शिकस्त देकर पहली बार विधायक बने। भारतीय छात्र संसद फाउंडेशन की ओर से प्रतिवर्ष होने वाले इस सम्मेलन के आयोजन में केंद्र व राज्य सरकारों के साथ ही संयुक्त राष्ट्र संघ यूनेस्को सार्क जैसे संगठन सहयोग करते हैं। कंडारी को भारतीय छात्र संसद द्वारा आदर्श युवा विधायक सम्मान के लिये चयन किए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने खुशी जाहिर करते हुए युवा विधायक विनोद कंडारी को बधाई दी है। भट्ट ने कहा कि विनोद कंडारी को दिए जाने वाले इस सम्मान से भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड और भाजपा विधायक दल स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हैं।
वहीं भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र भसीन ने भी विनोद कंडारी को आदर्श युवा विधायक का सम्मान के लिए चयन पर उन्हें बधाई देते हुए बताया कि कंडारी को यह सम्मान एमआईटी वर्ड पीस यूनिवर्सिटी पुणे के 8 वें सम्मेलन में दिया जाएगा।
सम्मेलन में देवप्रयाग के युवा विधायक विनोद कंडारी ” ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट बनाम ग्रॉस डोमेस्टिक हैप्पीनेस” विषय पर अपने विचार भी रखेंगे। गौरतलब है कि सम्मेलन हर साल भारतीय छात्र संसद फाउंडेशन आयोजित करती है और  इसके आयोजन में भारत सरकार, राज्य सरकार, यूनाईटेड नेशंस , यूनेस्को और सार्क जैसे प्रतिष्ठित संगठन सहयोग करते है। इधर,विनोद कंडारी ने इस सम्मान के लिए आयोजकों का आभार जताया है।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular