Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के जंगलों के लिए केंद्र का बड़ा तोहफा, 945 करोड़ रूपए...

उत्तराखंड के जंगलों के लिए केंद्र का बड़ा तोहफा, 945 करोड़ रूपए मंजूर

देहरादून : उत्तराखण्ड की समृद्ध वन संपदा, जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए केंद्र सरकार का राज्य को निरंतर सहयोग मिल रहा है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे पत्र में कैम्पा के माध्यम से उत्तराखण्ड को उपलब्ध कराए गए सहयोग और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री से अनुरोध किया गया था।

उत्तराखंड के जंगलों के लिए केंद्र का बड़ा तोहफा

केंद्रीय मंत्री द्वारा अपने पत्र में उत्तराखण्ड राज्य के प्रति राष्ट्रीय प्राधिकरण कैम्पा के तहत निरंतर सहयोग को रेखांकित किया गया है। पिछले तीन वर्षों में कैम्पा द्वारा उत्तराखण्ड के लिए कुल ₹945.69 करोड़ की धनराशि के कार्यों को अनुमोदित किया गया है। वर्षवार विवरण के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में ₹383.82 करोड़, 2024-25 में ₹335.37 करोड़ तथा 2025-26 में ₹226.50 करोड़ की धनराशि अनुमोदित की गई।
केंद्र ने 945 करोड़ रूपए किए मंजूर
केंद्रीय वन मंत्री द्वारा प्रेषित पत्र में ये भी स्पष्ट किया गया है कि राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹339 करोड़ का ‘‘ऐनुअल प्लान ऑफ ऑपरेशन’’ (APO) प्रस्तुत किया गया है। इस संबंध में प्रतिपूरक वनीकरण निधि अधिनियम:2016 तथा उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों के प्रावधानों के अनुरूप प्रस्तावों के परीक्षण एवं मूल्यांकन के उपरांत राष्ट्रीय प्राधिकरण द्वारा अब तक ₹104.35 करोड़ की राशि अनुमोदित की जा चुकी है। APO 2026-27 में प्रस्तावित शेष कार्यों की स्वीकृति के संबंध में राष्ट्रीय प्राधिकरण की कार्यकारी समिति की 40वीं बैठक में विचार किया गया है। इससे राज्य में वन संरक्षण, पारिस्थितिकी तंत्र के सुदृढ़ीकरण, जैव विविधता संरक्षण तथा पर्यावरणीय पुनर्स्थापना से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग मिलने की उम्मीद है।

सीएम धामी ने केंद्र सरकार का किया आभार व्यक्त

केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र में राष्ट्रीय प्राधिकरण की ओर से उत्तराखण्ड सरकार को वार्षिक कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन में हरसंभव सहयोग प्रदान करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की विशिष्ट हिमालयी पारिस्थितिकी, वन संपदा और जैव विविधता के संरक्षण को राज्य की प्राथमिकताओं में शामिल किया है। केंद्र के निरंतर सहयोग से राज्य में पर्यावरण संरक्षण एवं वन प्रबंधन से जुड़े प्रयासों को और गति मिलेगी।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular