Homeअजब गजबशनिवार के दिन इन चीजों में से एक भी चीज घर में...

शनिवार के दिन इन चीजों में से एक भी चीज घर में रख लेंगे तो चमक उठेगी किस्मत!

अगर किसी व्यक्ति को दुर्भाग्य का सामना करना पड़ रहा है और दुर्भाग्य खत्म होने का नाम ही नही ले रहा तो ये चीजें आपके लिए काफी हद तक भाग्यशाली साबित हो सकती हैं। ये चीजें आज के दिन यानि शनिवार को घर में लाएं।

 ऊँ का चिह्न:  ऊँ चिह्न को हिन्दू धर्म में सबसे पवित्र चिह्नों में से एक माना गया है, जो कि घर में सकारात्मकता बढ़ाता है और इसकी वजह से घर में नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है। ऊँ के निशान को घर के प्रवेश द्वार के पास, घर के बीच में या घर के किसी कोने में रख सकते है।

 कलश: घर में मिट्टी का या किसी पवित्र धातु जैसे, तांबा, पीतल, चांदी या सोने का कलश रखना चाहिए। इस कलश पर अशोक या आम की पत्तियों के अलावा लाल धागा बांधना चाहिए। इससे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि बढ़ती है।

स्वस्तिक:  घर के मुख्य द्वार की दोनों ओर स्वस्तिक का निशान बनाने से घर की ओर दैवीय शक्तियां आकर्षित होती हैं। अगर आप धन से संबंधित समस्या से परेशान रहते हैं तो इस निशान से परेशानियां दूर हो सकती हैं।

गोल्डन फिश: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मछली को खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। घर में गोल्डन फिश रखने से वास्तु के कई दोष दूर हो सकते हैं। अगर आप चाहें तो मछली के प्रतीक चिह्न भी घर में रख सकते हैं। मछली की फोटो भी रखी जा सकती है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular