HomeUncategorizedआज इन राशियों को रहना होगा अलर्ट, वरना पड़ सकता है भारी!

आज इन राशियों को रहना होगा अलर्ट, वरना पड़ सकता है भारी!

ज्योतिष की माने तो 7 मार्च को मंगल ने धनु राशि में प्रवेश कर लिया है। 2 मई तक मंगल इन राशियों में रहने वाला है और धनु राशि में शनि पहले से ही है। शनि और मंगल का ये योग कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा और कुछ राशियों को इनकी वजह से सावधान रहना होगा।

मेष राशी –मंगल-शनि के कारण आपकी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। आपको कामकाज में सफलता मिल सकती है। कन्फ्यूजन दूर होगा।

वृष राशी –ये योग आपके लिए ठीक नहीं है। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लग सकती है। कर्जा लेने से बचें। धन हानि की भी संभावना बन रही है।

मिथुन राशी –दांपत्य जीवन और लव लाइफ से जुड़े मामलों को समझदारी से निपटाएं। जीवनसाथी से बहस या अनबन हो सकती है।

कर्क राशी –मंगल के धनु राशि में आने से आपके कामकाज बढ़ सकते हैं, हालांकि आपके काम तो पूरे होंगे। आप खुद के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।

सिंह राशी – मंगल के राशि बदलने से आपको कई मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा है।

कन्या राशी –मंगल के राशि परिवर्तन से आपकी टेंशन बढ़ सकती है। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।

तुला राशी –मंगल के राशि बदलने से आपको फायदा हो सकता है। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ सकती है। आपका हौसला भी बढ़ेगा।

वृश्चिक राशी –मंगल के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है या जमा पैसा किसी को उधार भी देना पड़ सकता है। इस ग्रह के धनु राशि में आने से आपके स्वभाव में बदलाव हो सकता है।

धनु राशी –मंगल के राशि बदलने से आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। शरीर का तापमान कम-ज्यादा हो सकता है। चोट लगने या जलने की भी संभावना बन रही है। इस दौरान आपका बिजनेस बढ़ेगा।

मकर राशी – आपके लिए धनु राशि का मंगल ठीक नहीं कहा जा सकता। इसके कारण धन हानि के योग बन रहे हैं। कुछ ऐसे काम आपको करने पड़ सकते हैं जिसमें आसानी से सफलता नहीं मिल पाएगी।

कुंभ राशी – मंगल के राशि परिवर्तन से आपको फायदा होने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को धन लाभ हो सकता है। आपका बिजनेस भी अच्छा चलेगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार हो सकता है।

मीन राशी – धनु राशि का मंगल आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। नए काम और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular