Homeराज्यउत्तराखण्डआखिर किस मजबूरी के चलते इस व्यक्ति ने की मंदिर से इतनी...

आखिर किस मजबूरी के चलते इस व्यक्ति ने की मंदिर से इतनी बड़ी चोरी !

बीते रविवार थाना सहसपुर में वादी हरीश बेंजवाल कोषाध्यक्ष शिव मंदिर समिति सेलाकुई थाना सहसपुर देहरादुन ने सूचना दी कि दिनाँक 3/4 मार्च 18 की रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर के अंदर से दान पात्र से नकदी, चांदी के नाग नागिन, चांदी का छत्र एवम चांदी के सिक्के चोरी कर लिए है। सूचना पर 380 धरा के अन्तर्गत भादवि बनाम अज्ञात मुकदमा दर्ज किया गया। मंदिर में चोरी की घटना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संज्ञान लेते हुए उक्त घटना के सिर्घ अनावरण हेतु आदेशित किया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक देहात एवम छेत्रधिकारी विकासनगर के निर्देशन में थाना सहसपुर पुलिस द्वारा घटना के आस पास एवम मंदिर में लगे सीसीटीव कैमरा की बारीकी से छानबीन की साथ ही आस पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की छानबीन के दौरान पता चला कि ग्राम बेरागीवाला निवासी इस घटना में संलिप्त है जिसके बाद आरोपी राजू लोधा को इस घटना में चोरी किये गए नकदी एवम समान सहित अंतर्गत धारा 380/411 भादवि में गिरफ्तार कर लिया गया है.

इस घटना के तहत जब आरोपी से पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपने जुर्म को स्वीकारते हुए बताया कि वह कई वर्षो से शराब पीने का आदी है, जिस कारण कोई काम नही कर पाता इसलिए कई वर्ष से चोरी करता आ रहा है । मंदिरों में चोरी करना आसान बताया और पूर्व में कई मंदिरों में चोरी करने की बात स्वीकार की ।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular