
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर प्रदेश के सभी पत्रकार बंधुओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हिंदी पत्रकारिता दिवस पर मैं सभी कलम के प्रहरियों, पत्रकारों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ एवं उम्मीद करता हूँ कि वो इसी तरह समाज एवं देश हित में अपनी लेखनी, समाचारों के माध्यम से देश के करोड़ों युवाओं एवं नागरिक को प्रेरित करते रहें।
विधानसभा अध्यक्ष ने दी पत्रकारिता दिवस पर बधाई
RELATED ARTICLES