Homeराज्यउत्तराखण्ड80 लोगों को मिली आर्थिक सहायता, किसने दी जानने के लिए पढ़े...

80 लोगों को मिली आर्थिक सहायता, किसने दी जानने के लिए पढ़े पूरी खबर


देहरादून। कैंप कार्यालय ऋषिकेश में आज उत्तराखण्ड विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चन्द अग्रवाल ने दिव्यांगजनों एवं आर्थिक रूप से पीड़ित 80 लोगों को आर्थिक सहायता वितरित की।
विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष कोष से लगभग चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कई स्कूल एवं संस्थाओ कि बच्चों को उनके सांस्कृतिक,खेल एवं पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पारितोषिक के रूप में उन्हें चेक वितरित किए। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने क्षेत्र की जनता को स्पष्ट तौर पर कहा कि आर्थिक सहायता दिया जाना कोई योजना नहीं है बल्कि यह आर्थिक रूप से कमज़ोर एवं दिव्यांग जनों को एक सहायता मात्र है। इस अवसर पर देवेंद्र सकलानी, देवेंद्र नेगी, हरीश आनंद ,ज्ञान सिंह नेगी ,कमला नेगी ,कुसुम डबराल, चेतन शर्मा ,अनीता मंमगाई ,रविंद्र राणा, इंद्र कुमार गोस्वामी ,कृष्ण कुमार ,रविंद्र कश्यप ,उषा रावत ,अलका शर्मा, अशोक पासवान ,अरविंद चौधरी ,संदीप पाल ,भगतराम कोठारी ,अजय कालड़ा ,रजनी बिष्ट ,शिव कुमार गौतम सहित अन्य लोग उपस्थित थे

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments