Homeराज्यउत्तराखण्डविधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी भूषण ने कोटद्वार में सोलर कम्युनिटी हब सोलर...

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी भूषण ने कोटद्वार में सोलर कम्युनिटी हब सोलर वैन का किया शुभारंभ।

कोटद्वार – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी भूषण ने विधानसभा कोटद्वार के किशनपुरी में डेल टेक्नोलॉजी इंडिया और भारत सरकार द्वारा सोलर कम्युनिटी हब वैन का रिबन काटकर शुभारंभ किया।डेल टेक्नोलॉजी इंडिया और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) द्वारा स्कूली बच्चों को, महिलाओं को, और अन्य सभी लोगो को डिजिटल इंडिया और साइबर क्राइम से बचाव,डिजिटल शिक्षा ,कोडिंग,कंप्यूटर नॉलेज जैसी शिक्षा हेतु सोलर वैन चलाई जा रही है जिसमे डिजिटल तरह से उन्हे शिक्षा जायेगी।

यह लर्निंग लिंक्स वैन जमीनी स्तर पर सहायता प्रदान करेगा, जो स्वचालित डिजिटल और वित्तीय साक्षरता, साइबर सुरक्षा और कोडिंग शिक्षण सामग्री से सुसज्जित हैं।
यह वैन कोटद्वार के चौराहों, शिक्षण संस्थानों,स्कूलों में चलाई जाएगी जिसमे स्कूलों में 6से 12 और उसके ऊपर के बच्चो को इसकी शिक्षा दी जायेगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान वैन संचालित करने वाले अधिकारियों को कोटद्वार के प्रत्येक स्कूलों में जाने और सभी को साइबर सुरक्षा जैसी शिक्षा देने को कहा, साथ ही उन्हें विधानसभा अध्यक्ष के ऑफिस से लगातार संपर्क में रहने के निर्देश दिए और कोटद्वार के लोगो, बच्चो के पास हर दिन यह वैन केसे कार्य करेगी उसके लिए पूरा प्लानa बनाने को कहा ।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की वैन ई-गवर्नमेंट सेवा केंद्र के रूप में भी काम करेंगी और समुदायों को डिजिटल इंडिया पहल से परिचित कराएंगी। व्यक्तिगत रूप से सीखने के माध्यम से, पाठ्यक्रम छात्रों को पाठ्यक्रम पूरा होने पर सीएससी से एक डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान करेगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular