Homeअध्यात्मआस्थानवमी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिमाई कन्या, मां दुर्गा के...

नवमी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिमाई कन्या, मां दुर्गा के नौ स्वररूपों से लिया आशीर्वाद।

देहरादून – नवमी के दिन सोमवार को उत्‍तराखंड भर में मां दुर्गा के नौ स्‍वरूपों की पूजा अर्चना का दौर जारी है। इस क्रम में मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने भी मुख्‍यमंत्री आवास में कन्‍या जिमाई और उनका आशीर्वाद प्राप्‍त किया।

मुख्यमंत्री आवास में विधि विधान से किया कन्या पूजन

इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से कन्या-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने आद्याशक्ति, परब्रह्म स्वरूपा देवी माँ से राज्य की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की है।

परिवार संग किया हवन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर वैष्णवी शक्ति माँ महामाया जगत जननी आदिशक्ति भगवती की उपासना को समर्पित नवरात्रि के पावन पर्व का उद्यापन कर हवन किया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular