
देहरादून। हरीश रावत विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने नशे के विरोध अपना अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में धरना दिया। हरीश रावत विचार मंच के कार्यकर्ताओं का कहना है कि हमारा मिशन नशा मुक्त उत्तराखण्ड है। जिसके लिए जनजागरण किया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर हरीश रावत विचार मंच के अध्यक्ष गुल मोहम्मद ने कहा कि आज हमारी युवा पीढ़ी नशे से ग्रस्त होती जा रही है। जिस कारण कई परिवार उजड़ने की कगार पर है। हमारा मिशन नशामुक्त उत्तराखण्ड की अध्यक्ष दीपा चैहान ने कहा कि नशा हमारे परिवारों के लिए भी अभिशाप बनता जा रहा है। युवा ही नहीं युवतियां भी इसकी शिकार होती जा रही है। उन्होने कहा कि हरीश रावत विचार मंच व हमारा मिशन नशा मुक्त उत्तराखण्ड नशे के आदि लोगों को उनके नशा छोड़ने के विषय मे समझायेंगे। ताकि वह फिर से अपने परिवार के साथ खुशहाल जिन्दगी जी सके।
