Homeहेल्थलड़कियों के लिए काफी फायदेमंद है गाजर, जानिए कैसे!

लड़कियों के लिए काफी फायदेमंद है गाजर, जानिए कैसे!

रोजाना गाजर खाना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसे चाहे आप जिस रुप में खाएं। गाजर में भरपूर मात्रा में विटामिन्स, आयरन, कैरोटीनायड पाएं जाते है। जो कि आपको कई गंभीर रोगों से भी बचाते है। शायद आप ये बात नहीं जानते होगे कि गाजर लड़कियों के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसका सेवन करने से पीरियड्स के समय होने वाली समस्याओं से निजात मिलता है।

हर महिला के लिए पीरियड्स के दिन बहुत ही पेनफूल होते है। जिसके कारण उन्हें पीरियड्स के दौरान तेज दर्द, चिड़चिड़ेपन और अनियमित स्त्राव की शिकायत रहती है। इसके साथ ही कई लोगों को तो पेट और पीठ में दर्द की समस्या हो जाती है। ऐसे समय में गाजर का जूस पीना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इस अनियमित रक्त स्त्राव की शिकायत भी कम हो जाती है। पीरियड्स के समय में आप इसे चबा कर खा सकती है। अगर नहीं खा सकती है, तो इसका जीस बनाकर दिन में कम से कम दो बार लें।

गाजर है आयरन से भरपूर
पीरियड्स के समय अधिक ब्लड निकलने के कारण आपको एनीमिया की समस्या भी हो सकती है। इसलिए आपको गाजर खाना आपके शरीर में आयरन की कमी को पूरा करेगा। जिसके कारण आपको एनीमिया जैसी समस्या नहीं होगी।

ब्लड फ्लो को करें कम
गाजर में भरपूर मात्रा में बीटा कैरोटीन पाया जाता है। जो कि हैवी ब्लड फ्लो को नियंत्रित करने का काम करता है। इसलिए गाजर के जूस का सेवन करें।

पैन से दिलाएं निजात
इसमें ऐसे तत्व पाएं जाते है। जो कि दर्द को कम करने के साथ-साथ आपके दिमाग, मूड को भी ठीक रखेगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular