Homeराज्यउत्तराखण्डरुड़की में हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने की हुई भिड़ंत, कार...

रुड़की में हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने की हुई भिड़ंत, कार सवार युवकों में जमकर हुई मारपीट, एक दूसरे की कार लेकर फरार।

हरिद्वार/रूडकी – रुड़की में सोमवार की रात हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों कार सवार युवकों में जमकर मारपीट हुई, जिससे हाईवे पर हंगामा हो गया। इस दौरान एक युवक अपनी कार मौके पर ही छोड़कर दूसरे युवक की कार लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के रुड़की टॉकीज के पास करीब साढ़े आठ बजे हाईवे पर दो कारों की भिड़ंत हो गई। जिसके बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया।हंगामा होता देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और हाईवे पर जाम लग गया।

दोनों युवक काफी देर तक आपस में मारपीट करते रहे। इस बीच किसी ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही एक युवक अपनी कर मौके पर ही छोड़कर दूसरे युवक की कार लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

इससे पहले पुलिस के सामने भी युवक जमकर हंगामा करते रहे और अपनी कार बरामदगी की मांग की। पुलिस ने किसी तरह युवकों को समझाकर शांत किया। साथ ही हाईवे पर यातायात सुचारू करवाया। वहीं, दोनों युवक अलग-अलग समुदाय के बताए जा रहे हैं जिसे लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि कार लेकर फरार हुए युवक की तलाश की जा रही है। साथ ही उसकी कार को कोतवाली में खड़ा करवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular