Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीभागीरथी नदी में स्नान करते समय बहा मध्य प्रदेश का तीर्थयात्री, एसडीआरएफ...

भागीरथी नदी में स्नान करते समय बहा मध्य प्रदेश का तीर्थयात्री, एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी।

उत्तरकाशी – गंगोत्री धाम में स्नान करते समय एक मध्य प्रदेश का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बह गया। एसडीआरएफ की टीम यात्री की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक कुछ सुराग नहीं लग पाया है।

जानकारी के अनुसार, यात्री राम शंकर(37) पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी बीना जंक्शन जिला सागर मध्य प्रदेश का रहने वाला है। राम शंकर ने पांच वर्ष पहले संन्यास ले लिया था। स्नान घाट पर मौजूद यात्रियों ने बताया गया कि वह स्नान कर रहे थे, तभी नदी की तेज में ओझल हो गए।

लोगों ने इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी। मौके पर पहुंची टीम ने सर्च अभियान शुरू किया। यात्री की तलाश जारी है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular