Wednesday, March 11, 2026
Home Uncategorized रिश्ते हुए शर्मसार: जुड़वा बहनों से भाई ही करते थे यौन उत्पीड़न…

रिश्ते हुए शर्मसार: जुड़वा बहनों से भाई ही करते थे यौन उत्पीड़न…

crime-against-women-b-4-11

हैदराबाद: मैलारदेवपल्ली इलाके में जुड़वां बहनों से बलात्कार मामले में चौंकाने वाला बेहद घृणित खुलासा हुआ है और पता चला है कि मां की मिलीभगत से आठ साल की दो बच्चियों के साथ उनके बड़े भाई सहित कई लोगों ने पिछले कुछ वर्ष से कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया.

पुलिस ने अब तक पीड़िताओं की मां, एक आदमी, एक ऑटो ड्राइवर और एक फैक्टरी मालिक को गिरफ्तार किया है. जो शख्स गिरफ्तार किया गया है कि उसके 16 साल के बेटे को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है.

पुलिस ने बताया, ”मामले में अब तक हुए खुलासे में पता चला कि यह परिवार करीब पांच साल पहले यहां के बडवेल रेलवे स्टेशन के पास रहता था और करीब दो साल पहले वहां से वे कातेदन आ गए. इसके अलावा पीड़िताओं की मां ने कई लोगों के साथ अवैध संबंध बनाए.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2