Homepunjabराहुल गांधी का बड़ा आरोपः पंजाब में धमाका करने वालों की मदद...

राहुल गांधी का बड़ा आरोपः पंजाब में धमाका करने वालों की मदद कर रहे केजरीवाल

नई दिल्लीः आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए पंजाब के संगरुर गए हुए थे और वहां उन्होंनें आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया.

C3pKZOjVYAAdIeU]

राहुल ने कहा कि पिछले दिनों पंजाब में जिन धमाके में 6 लोग मारे गए थे उनके आरोपियों की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मदद कर रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि केजरीवाल पंजाब में राष्ट्रविरोधी शक्तियों को खड़ा करने में मदद कर रहे हैं. गौरतलब है कि पंजाब के बठिंडा में पिछले दिनों कांग्रेस की एक रैली में धमाके हुए थे जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी. जिन 5 राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें से पंजाब के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है.

इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा है कि पंजाब में जिन बम धमाकों में 6 लोग मारे गए, उनकी पीछे की शक्तियों की दिल्ली के सीएम अरविंद मदद कर रहे हैं. वो शक्तियां जिन्होंने पहले पंजाब को बर्बाद किया और वहां हिंसा हुई, वे शक्तियां फिर खड़ी होने की कोशिश कर रहीं हैं. पंजाब में जो धमाके हुए थे उनके पीछे की शक्तियों को फिर खड़े होने में केजरीवाल मदद कर रहें हैं.

C3pIsZgUkAAm6PF

संगरूर रैली में राहुल गांधी ने सत्तारूढ़ अकाली दल और उसकी सहयोगी भाजपा पर भी तगड़ा हमला बोलते हुए कहा कि गुरु नानक जी ने जहां तेरा-तेरा की बात की वहीं पंजाब और केंद्र सरकार मेरा-मेरा की बात करती है. राहुल बोले कि पंजाब में अकाली-भाजपा शासन के दौरान दलितों पर अत्याचार बढ़े, सरकार शरीब का कमीशन लेती है. दलितों के हिस्से की नौकरियों पर किसी और को बैठा दिया गया.

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular